लियाम पेने प्रेमिका के जन्मदिन के लिए लंदन लौटे

लॉस एंजेलिस, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के स्टार लियाम पेने प्रेमिका शेरिल ट्वीडी का जन्मदिन मनाने के लिए अमेरिका में अपना एक शो रद्द कर लंदन लौट आए हैं।

द सन के मुताबिक, लियाम को कन्सास में एक रेडियो स्टेशन में परफॉर्म करना था लेकिन इसे आखिरी मिनट में रद्द कर दिाय गया। वह 30 जून को शेरिल के जन्मदिन पर उनके साथ होने के लएि लंदन लौट आए।

इस जोड़े का एक बेटा बियर भी है, जिसका जन्म मार्च 2017 में हुआ था। जोड़े को लगभग चार महीने से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया। दोनों को आखिरी बार ब्रिट अवॉर्ड्स में एक साथ देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493