जम्मू, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए 5,791 तीर्थयात्री सोमवार को रवाना हो गए।
पुलिस ने बताया कि 4,047 और 1,744 तीर्थयात्रियों के दो समूह 201 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए।
पहला समूह पहलगाम और दूसरा बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।
खराब मौसम की वजह से तीर्थयात्रा अस्थाई तौर पर रोक दी गई थी। यह तीर्थयात्रा तीन दिन तक स्थगित रही लेकिन मौसम में सुधार की वजह से इसे रविवार को बहाल कर दिया गया।
60 दिवसीय यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और यह 26 अगस्त को समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath