न्यूयॉर्क, 19 मई (आईएएनएस)। ‘रिवेरडेल’ की स्टार लिली रीनहार्ट ने बताया कि उन्हें अपने सह-कलाकार कोल स्प्राउस के साथ काम करना पसंद है जो कथित तौर पर उनके प्रेमी भी हैं।
न्यूयॉर्क, 19 मई (आईएएनएस)। ‘रिवेरडेल’ की स्टार लिली रीनहार्ट ने बताया कि उन्हें अपने सह-कलाकार कोल स्प्राउस के साथ काम करना पसंद है जो कथित तौर पर उनके प्रेमी भी हैं।
वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेत्री (21)कोल स्प्राउस के बारे में बात करते हुए बेहद उत्साहित नजर आईं।
रीनहार्ट ने कहा, “मुझे कोल का साथ काम करना पसंद है।”
उन्होंने कहा, “मुझे शो में सभी के साथ काम करना पसंद है क्योंकि हमारा एक दूसरे के साथ बेहद अच्छा तालमेल है और हम सभी एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हर किसी के साथ काम करना बेहद आसान है।”
कोल और लिली दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath