शादी में फ्लेमेन्को डांस कर रिचर्ड गेरे ने एलेजेंड्रा को किया हैरान

न्यूयॉर्क, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने अपनी शादी के रिसेप्शन में फ्लेमेंको डांस कर और गाना गाकर अपनी नई स्पेनिश दुल्हन एलेजेंड्रा सिल्वा को हैरान कर दिया था।

न्यूयॉर्क, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने अपनी शादी के रिसेप्शन में फ्लेमेंको डांस कर और गाना गाकर अपनी नई स्पेनिश दुल्हन एलेजेंड्रा सिल्वा को हैरान कर दिया था।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म ‘प्रिटी वुमन’ के अभिनेता ने पिछले महीने सिल्वा के साथ शादी रचाई थी और उन्होंने अपने शानदार डांस स्टेप्स से अपनी पत्नी के लिए उस रात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सिल्वा ने स्पेन की पत्रिका ‘ओला’ को बताया, “जब हम फ्लेमेंको ग्रुप के साथ डांस करने के लिए डांस फ्लोर पहुंचे तो कुछ स्टेप्स के बाद उन्होंने माइक्रोफोन लिया और गाना शुरू कर दिया। मैं आपको बताना चाहती हूं कि रिचर्ड वास्तव में बेहतरीन फ्लेमेंको डांसर हैं। हर कोई हैरान था, यहां तक कि मैं भी हैरान रह गई।”

उन्होंने बताया कि उनकी शादी का रिसेप्शन बहुत अच्छा था और हमने कसमें खाईं और एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। वह एक भावुक क्षण था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493