लिल वेन को अस्पताल से मिली छुट्टी

लॉस एंजिलस, 7 सितंबर (आईएएनएस)। जब्ती का दौरा पड़ने के दो दिन बाद रैपर लिल वेन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें अगले दो हफ्तों तक आराम करने के लिए कहा गया है।

34 वर्षीय इस रैपर को शिकागो के एक होटल रूम में जुब्ती का दौरा पड़ने के कारण बेहोश पाया गया था जिसके बाद उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टीएमजेड डॉट कॉम के अनुसार, रैपर के करीबी सुत्रों ने बतया, “उनके व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनकी निंद नहीं पूरी हो पा रही थी जिसके कारण उन्हें यह दौरा पड़ा।”

सूत्रों ने आगे बताया, “वेन को सलाह दी गई है कि अपने टूर के दौरान वह ज्यादा काम ना करें और वह अगले दो हफ्तों तक किसी प्रकार का काम नहीं करेंगे।”

सूत्रों ने यह भी बताया कि वेन को जब्ती का दौरा सीजूरप लेने के कारण नहीं हुआ है (एक कोकेन आधारित खांसी की दवाई जिसे ‘लीन’ के नाम से भी जाना जाता है)।

वेन का अगला कार्यक्रम 23 सितंबर को पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में होना है। वेन इस कार्यक्रम में प्रदर्शन कर सकते है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493