संजय दत्त के साथ काम करना ‘न्योता’ की तरह : पुरु

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता पुरु छिब्बर फिल्म ‘भूमि’ के अपने सह-कलाकार संजय दत्त को विनम्र मानते हैं और उनके साथ काम करने को ‘न्योता’ की तरह मानते हैं।

पुरु ने अपने बयान में कहा, “भूूमि’ जैसी फिल्म में काम करना सपना सच होने जैसा है। बतौर कलाकार मेरा विकास हुआ। संजय दत्त के साथ काम करना न्योता की तरह था। वह विनम्र और जमीन से जुड़े शख्स हैं। मैंने अपने अभिनय कौशल को उभारा और उनसे कई बातें सीखीं।”

फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के अभिनेता ने कहा, “पूरी टीम बहुत अच्छी और सहयोगात्मक थी, जिससे हम परिवार की तरह बन गए। मैं उम्मीद करता हूं कि लोग हमें सराहेंगे और फिल्म का लुत्फ लेंगे।”

उमंग कुमार निर्देशित फिल्म ‘भूूमि’ 22 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493