लंदन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब लिवरपूल के कोच जुर्गन क्लॉप को दिसंबर महीने के लिए ‘कोच ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड दिया गया जबकि डिफेंडर वर्जिल वेन डाइक ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार मिला।
समाचा एजेंसी एफे के अनुसार, क्लॉप के मार्गदर्शन में दिसंबर में लिवरपूल ने लगातार सात मैच जीते। क्लॉप ने दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता है। इससे पहले, उन्होंने सितंबर 2016 में यह अवॉर्ड अपने नाम किया था।
क्लॉप ने कहा, “यह अवॉर्ड जीतना अच्छा है। यह महीना सफल रहा लेकिन बहुत कठिन भी था।”
इस बीच, वेन डाइक मार्च 2013 के बाद से ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीतने वाले पहले डिफेंडर बने। टोटेनहम हॉटस्पर के जान वर्टोंगन यह पुरस्कार जीतने वाले आखिरी डिफेंडर थे।
dharmpath.com dharmpath