जम्मू एवं कश्मीर में जवान ने आत्महत्या की

श्रीनगर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना के एक जवान ने अपने शिविर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स शिविर में वायरलेस ऑपरेटर पद पर तैनात अभिषेक रॉय कुमार ने शुक्रवार शाम अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने कहा, “जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493