लीजीत्सू ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

कोहिमा, 22 फरवरी (आईएएनएस)। नागालैंड में नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के नेता शुरहोजेली लीजीत्सू ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

टी.आर.जेलियांग के इस्तीफे के बाद लीजीत्सू राज्य के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं।

राज्यापल पी. बी. आचार्य ने 81 वर्षीय लीजीत्सू और उनके मंत्रिमंडल के 11 सदस्यों को राजभवन में आयोजित एक समारोह में शपथ दिलाई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और जेलियांग सरकार में मंत्री रहे पेवांग कोनयाक मौजूदा सरकार में भी मंत्री हैं।

उल्लेखनीय है कि जेलियांग ने निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किए जाने के विरोध में जनजातीय समुदाय के प्रदर्शन के आगे झुकते हुए रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद शुरहोजेले विधायक दल का नेता चुने गए।

राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में एनपीएफ सबसे बड़ा घटक है, जिसके 48 विधायक हैं। आठ निर्दलीय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायक भी गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं। यहां विपक्ष नहीं है।

शुजहोजेले राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। वह उत्तरी अंगामी निर्वाचन क्षेत्र से आठ बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने 2013 का चुनाव नहीं लड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493