लीबियाई विमान अपहर्ता पर आतंकवाद का मामला दर्ज

वालेटा (माल्टा), 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। लीबियाई विमान का शुक्रवार को अपहरण करने वाले मुअम्मर गद्दाफी के दो समर्थकों पर आतंकवाद सहित कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दोनों लीबियाई नागरिक अली सालेह (28) और मूसा सोको (27) को भारी सुरक्षा के बीच रविवार को माल्टा की अदालत में पेश किया गया।

दोनों पर विमान का अपहपरण करने, 109 यात्रियों सहित चालक दल के सदस्यों को उनकी इच्छा के विरुद्ध बंधक रखने और आतंकवाद की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों ने हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। दोनों ने अब तक जमानत के लिए अर्जी नहीं दी है।

दोनों अपहर्ताओं ने सेबहा से त्रिपोली जा रहे अफ्रीकियाह एयरवेज के विमान को शुक्रवार को अगवा कर लिया था। बाद में विमान माल्टा के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया था और चार घंटे की जद्दोजहद के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

अंतत: दोनों अपहर्ताओं ने समर्पण कर दिया था। उन्होंने विमान अपहरण के लिए नकली हथियार का इस्तेमाल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493