मप्र भाजपा ने अटल के जन्मदिन पर मनाया सुशासन व सेवा दिवस

भोपाल, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्मदिन रविवार को सुशासन व सेवा दिवस के रूप में मनाया। पार्टी की ओर से वृद्धाश्रम, अस्पताल जैसी जगहों पर कंबल, मिठाई व फल बांटे गए।

राजधानी भोपाल में सभी 17 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हषरेल्लास के साथ पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, उज्जैन में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, धार के मांडव में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने कार्यक्रमों में भाग लेकर भारतरत्न अटलजी के दीर्घायु होने की कामना की।

इसी तरह प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों, वृद्धाश्रमों, दिव्यांग केंद्रों और सेवा बस्तियों में गर्म कपड़े, कंबल, फल व मिठाई बांटी।

ग्वालियर में रविवार सुबह भाजपा महिला मोर्चा ने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन कर अटल के दीर्घायु होने की कामना की और मिठाई और फल बांटे।

पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व वरिष्ठ मंत्री माया सिंह ने सेवा बस्ती में भोजन के पैकेट बांटकर अटल के दीघार्यु होने की कामना की।

उज्जैन उत्तर क्षेत्र में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ठ आश्रम में फल और मिठाई बांटी।

इंदौर के राजवाड़ा में शाम के सामने आतिशबाजी कर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493