लीबियाई संसद ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित एकता सरकार को खारिज किया

देश के पूरब में स्थित शहर तुब्रग में सोमवार को संसद के मुख्यालय में एक सत्र के दौरान नवगठित सरकार के विरोध में 104 में से 89 मत पड़े।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ढेर सारे पदों को शामिल किया था और ट्यूनीशिया स्थित प्रेसीडेंसियल काउंसिल के पास मंत्रियों की नई व लघु सूची जारी करने के लिए 10 दिनों का समय था।

उल्लेखनी है कि संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्था में हुए समझौते के तहत गठित ट्यूनीशिया स्थित लीबियाई प्रेसीडेंसियल काउंसिल ने 19 जनवरी को राष्ट्रीय समझौते की सरकार के गठन की घोषणा की थी, जिसमें 32 मंत्री व चार उपप्रधानमंत्री का प्रावधान था।

उल्लेखनीय है कि गद्दाफी की सत्ता खत्म होने के बाद देश में बढ़ रही हिंसा व आतंकवाद के पनपने की घटनाओं के बीच दो प्रतिद्वंद्वी संसद तथा वैधता के लिए जूझ रही सरकारों के बीच लीबिया गंभीर राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493