लीबिया रेड क्रेसेंट के एक अधिकारी अल-खामिस अल-बोसेफी ने कहा कि बचावकर्मी और शवों को बाहर निकाल रहे हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनकी मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
अल-बोसेफी ने कहा कि खराब मौसम के कारण इस सप्ताह समुद्र में कोई बचाव गश्ती नहीं की गई।
जवाराह नगरपालिका परिषद ने शहर में प्रवासी संकट के लिए देश के संस्थांनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की निष्क्रियता की निंदा की।
उन्होंने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय संगठन इस त्रासदी से निपटने के लिए सहायता प्रदान कराने में असफल रहे हैं।”
इस साल 40,000 से अधिक प्रवासियों ने यूरोप जाने के लिए भूमध्यसागर पार किया। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग के मुताबिक, इस सप्ताह यूरोप जाने के दौरान 880 शरणार्थियों की डूबकर मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath