श्रीजीत विजय बायोपिक में निभाएंगे सांई बाबा का किरदार

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। मलयालम अभिनेता श्रीजीत विजय पुट्टपर्थी सांई बाबा पर बन रही तेलुगू बायोपिक में सांई बाबा का किरदार निभाएंगे। फिल्म को अन्य कई दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के निर्देशक तेलुगू फिल्मकार कोडी रामकृष्ण ने आईएएनएस को बताया, “हम 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर चुके हैं। और पांच-छह महीनों में, हम इसे पूरा कर लेंगे। श्रीजीत ने सांई बाबा का किरदार निभाया है और उन्होंने दमदार अभिनय किया है। फिल्म में सांई बाबा मिशन के भी कई सदस्य हैं।”

पहले मलयालम अभिनेता दिलीप को इस भूमिका के लिए चुना गया था।

रामकृष्ण ने बताया, “दिलीप एक महान अभिनेता हैं, लेकिन वह एक बड़े स्टार हैं। वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन मुझे लगा कि सांई बाबा की भूमिका निभाने में उनकी बड़े स्टार की छवि आड़े आएगी। इसलिए मैंने किसी ऐसे कलाकार को इस भूमिका के लिए चुनने का फैसला किया, जो ज्यादा मशहूर न हों। श्रीजीत ज्यादा मशहूर नहीं हैं, लेकिन वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं।”

फिल्म में सांई बाबा की 10 साल की उम्र से लेकर निधन तक की यात्रा दिखाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493