लीवरपूल के खिलाफ आर्सेनल का साथ नहीं दे पाएंगे गिरोड

लंदन, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। लीवरपूल के खिलाफ इंग्लिश प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में स्ट्राइकर ओलिविएर गिरोड अपनी टीम आर्सेनल के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।

वेस्ट हाम के खिलाफ खेले गए मैच में गिरोड को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी।

ईएफएल कप क्वार्टर फाइनल में मैच की समाप्ति के लिए बचे 13 मिनट के दौरान फ्रांस के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गिरोड को मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या हुई और इस कारण उन्हें मैदान से वापस बुला लिया गया। इस मैच में आर्सेनल ने 1-0 से जीत हासिल की थी।

आर्सेनल के कोच आर्सेने वेंगर ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए बयान में कहा, “उनकी चोट सही नहीं लग रही है। मुझे लग रहा है कि वह शुक्रवार रात को खेले जाने वाले मैच में नहीं शामिल हो पाएंगे।”

कोच ने कहा, “आज के समय में 48 घंटों के भीतर चोट का स्कैन होता है। गिरोड की चोट का स्कैन होगा और उसके बाद हम समझ पाएंगे कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493