लीवरपूल के साखो के प्रदर्शन से प्रभावित हैं क्रूक्स

लंदन, 3 नवंबर (आईएएनएस)। टॉटेनहम हास्टपर के पूर्व स्ट्राइकर गारेथ क्रूक्स ने लीवरपूल के डिफेंडर मामादोउ साखो के प्रदर्शन से प्रभावित हैं।

साखो ने लीवरपूल के लिए न सिर्फ चेल्सी के खिलाफ डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाया बल्कि क्रिस्टीयन बेंटेके को एक बेहतरीन पास भी दिया, जिस पर फिलिप कोटिन्हो ने लीवरपूर के लिए गोल किया।

कूक्स ने बीबीसी से बातचीत के दौरान कहा, “साखो बीते कुछ मैचों से बेहतरीन खेल रहे हैं। वह हर बार गेंद पाने के लिए इस तरह मेहनत करते हैं, मानो उनका जीवन इसी पर आश्रित है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”

इससे पहले लीवरपूल के प्रबंधक ब्रेंडन रोजर्स के कार्यकाल में साखो ने अपनी साख खोई थी लेकिन नए मैनेजर जुर्गेन क्लाप की देखरेख में वह टीम के अहम सदस्य के रूप में उभरे हैं।

क्रूक्स ने कहा कि क्लाप की देखरेख में साखो खुद को लीवरपूल के सबसे अहम सदस्यों में खुद को स्थापित कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493