लीवरपूल के साथ खिताब जीतना चाहता हूं : सालाह

लंदन, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। मिस्र के फुटबाल खिलाड़ी मोहम्मद सालाह चाहते हैं कि वह अपने मौजूदा क्लब इंग्लैंड के लीवरपूल में रहते हुए खिताब जीतें।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह लीवरपूल के साथ खिताब जीतने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं।

20 साल के इस खिलाड़ी ने इसी साल एस. रोमा से लीवरपूल में आए हैं और इंग्लिश क्लब के लिए उसने 20 गोल किए हैं।

स्काई स्पोर्ट्स ने सालाह के हवाले से लिखा है, “हम कुछ जीतने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। मैं आश्वस्त हूं कि इस साल हम खिताब जीतेंगे।”

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मैं खिताब जीतना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं यहां खिताब जीतने ही आया हूं। हम अपने क्लब, प्रशंसकों के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं।”

सालाह ने कहा, “हम दोस्त हैं। हम एक दूसरे के काफी करीब हैं। वह शायद मेरे इस टीम में सबसे करीबी दोस्त हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493