लीवरपूल ने किया मिलनर से करार

लीवरपूल, 4 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल ने गुरुवार को मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले मिडफील्डर जेम्स मिलनर के साथ करार को लेकर सहमति जताई।

इस साल गर्मियों में मिलनर का सिटी के साथ करार समाप्त हो गया है। वह एक जुलाई को लीवरपूल का रुख करेंगे लेकिन उससे पहले वह मेडिकल टेस्ट देंगे।

लीवरपूल जनवरी से ही मिलनर के साथ करार के लिए प्रयासरत था। दूसरी ओर, मिलनर भी कोई ऐसा क्लब चाहते थे, जो अपने सीनियर टीम में उन्हें जगह दे सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493