लुई बर्जर मामले से कामत भयभीत : पारसेकर

पणजी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बुधवार को कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत लुई बर्जर रिश्वत मामले को लेकर भयभीत हैं।

पारसेकर ने संवाददाताओं से कहा, “हो सकता है कि मामले में खुद शामिल होने की वजह से कामत भयभीत हों।”

कामत ने इस मामले में विशेष भ्रष्टाचार रोधी न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। पारसेकर इसी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

कामत और एक अन्य पूर्व मंत्री चर्चिल अलेमाओ से अपराध शाखा इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। आरोप है कि गोवा में एक जल निकासी परियोजना के ठेके के लिए अमेरिका की लुई बर्जर कंपनी ने गोवा के दो नेताओं को 976,630 डॉलर रिश्वत दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493