मैनचेस्टर, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के अंतरिम कोच ओले गुनार सोलशाएर का कहना है कि एलेक्सिस सांचेज और रोमेलू लुकाकू को टीम में अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी।
सांचेज और लुकाकू इस सीजन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और सोलशाएर ने माना कि इन दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर खुद अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
‘ईएसपीएन’ ने सोलशाएर के हवाले से बताया, “मैं पिच पर उन दोनों के प्रदर्शन के लिए कुछ नहीं कर सकता। मैं यहां पर उन्हें राह दिखाने के लिए मौजूद हूं और पिच पर अच्छा प्रदर्शन करना उनपर निर्भर करता है।”
सोलशाएर ने कहा, “मौका मिलने पर उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा, एक फुटबाल खिलाड़ी का यही काम होता है। आपको खुद ही खेलना होता है।”
मैनचेस्टर युनाइटेड की टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 20वें दौर के मुकाबले में रविवार को बोर्नमाउथ से भिड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath