डार्टमंड, 23 मार्च (आईएएनएस)। लुकास पोडोल्स्की के गोल की बदौलत जर्मनी फुटबाल टीम ने अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबले में इंग्लैंड को 1-0 से मात दे दी।
बीबीसी की बुधवार को रिपोर्ट के अनुसार, सिग्नल इडुना पार्क में बुधवार देर रात खेला गया मुकाबला दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक रहा।
पहले हाफ में जर्मनी और इंग्लैंड की टीमों ने गोल करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन दोनों में से किसी को भी सफलता हासिल नहीं हुई।
इसके बाद दूसरे हाफ में भी एक समय पर यह मैच ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा था, लेकिन 69वें मिनट में लुकास ने गोल दागकर जर्मनी को बढ़त दिलाई।
इसके बाद जर्मनी ने इंग्लैंड को गोल करने का मौका नहीं दिया और मैच के अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखी इसी स्कोर से जीत हासिल कर ली।
dharmpath.com dharmpath