नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एक युवती गुरुवार को ग्रिल के सहारे फंदे से झूलती मिली। इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि युवती की उम्र 25-30 साल के आसपास है। वह सुबह आठ बजे स्टेशन पर निकास द्वार के पास लगे एक ग्रिल के सहारे फंदे से झूलती मिली।
उन्होंने बताया, “ऐसा लगता है कि उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।”
मृतका का नाम व पता के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया, “सीसीटीवी में कुछ नहीं मिला, क्योंकि जिस जगह यह घटना हुई, वह सीसीटीवी कैमरे के दायरे में नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath