‘लुक’ अहम हो गया है : अर्जुन

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। जल्द ही ‘की एंड का’ फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि आज के दौर में लुक सबके लिए अहम हो गया है।

अर्जुन ने कहा, “आप अगर एक अच्छे अभिनेता हैं, तो ये सब दबाव मायने नहीं रखते। मेरा मानना है कि यह दबाव इस समाज ने बनाया है। लुक सबके लिए अहम हो गया है। मेरे ख्याल से एक अभिनेता को उसके किरदार के अनुरूप दिखना चाहिए। यह लुक उससे ज्यादा या कमतर नहीं होना चाहिए।”

आर. बाल्की निर्देशित ‘की एंड का’ में अर्जुन आईआईटी ग्रेजुएट और घरेलू कामकाज करने वाले पति की भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493