लुधियाना के निकट 12 लोगों ने महिला से किया दुष्कर्म

चंडीगढ़, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने सोमवार को लुधियाना जिले में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। यह छापामारी एक युवती के उस आरोप पर की गई है, जिसमें उसने कहा है कि जगराव कस्बे के समीप एक फार्महाउस में 12 लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

युवती का आरोप है कि उसे और उसके पुरुष मित्र पर हमला किया गया और उन्हें अगवा कर लिया गया था। हालांकि अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लगभग 20 साल उम्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त शनिवार को एक कार से लुधियाना के साउथ सिटी इलाके से इस्वाल गांव की ओर जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो लोगों ने उनकी गाड़ी पर ईंटों से हमला कर दिया।

हमलावरों के साथ तीन लोग और शामिल हो गए और उसके बाद वे कार में घुस गए। गाड़ी में घुसने के बाद उन्होंने महिला के पुरुष मित्र को पीटा और कार को यहां से कोई 170 किमी दूर जगराव कस्बे के समीप एक फार्महाउस में ले गए।

उन्होंने महिला के पुरुष मित्र के फोन से उसके दोस्त को फोन किया और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। उस दोस्त ने फोन आने के बाद पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की।

अगवा किए गए जोड़े को कथित रूप से फार्महाउस पर पीटा गया और पांच लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने सात अन्य लोगों को और बुला लिया, जिन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया।

जोड़े को रविवार को छोड़ दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में सामूहिक दुष्कर्म व अगवा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मुल्लांपुर दाखा पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस जघन्य अपराध के अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

लुधियाना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीमों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493