लुधियाना, 13 जून (आईएएनएस)। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के बाहरी इलाके में अमोनिया गैस से भरे एक टैंकर में रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
यह घटना दिल्ली-लुधियाना राजमार्ग पर दोराहा शहर में शुक्रवार देर रात हुई।
लुधियाना के पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, “टैंकर रास्ते से गुजरते वक्त एक पुल की कम ऊंचाई के कारण इससे टकरा गया, जिससे इसका वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें रिसाव शुरू हो गया।”
उन्होंने बताया कि गैस लीक के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ी। 100 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र से स्थानीय लोगों को बाहर निकाल निकाल लिया है। कई लोगों ने बेचैनी, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, जबकि कुछ बेहोश होकर गिर पड़े।
dharmpath.com dharmpath