लुधियाना में आरएसएस शाखा पर गोलीबारी

लुधियाना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अज्ञात हमलावरों ने सोमवार को लुधियाना शहर में आरएसएस की एक शाखा पर गोलीबारी की। मामले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “आज (सोमवार) सुबह लुधियाना स्थित किदवई नगर में आरएसएस की शाखा पर हुई गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है।”

प्रवक्ता के मुताबिक, “मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति किदवई नगर के शहीदी पार्क के बाहर आए, जहां शाखा की कक्षा शुरू होने वाली थी। एक व्यक्ति अंदर चला गया और उसने एक गोली चलाई। घटना स्थल से 0.32 बोर की पिस्तौल का एक खाली कारतूस मिला है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मंकी कैप पहनी हुई थी।

लुधियाना डिविजन नम्बर-दो पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम के तहत हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रवक्ता के मुताबिक, “लुधियाना पुलिस मामले को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लुधियाना के पुलिस उपायुक्त नरिंदर भार्गव जांच की निगरानी कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493