लुधियाना में बब्बर खालसा के 4 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के लुधियाना जिले में खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि शनिवार को गिरफ्तार हुए बब्बर खालसा के सात सदस्यों से पूछताछ के बाद इन्हें दबोचा गया है।

इन सातों सदस्यों के पास से तीन बंदूकें और कुछ गोला-बारूद भी जब्त किया गया है।

लुधियाना पुलिस आयुक्त आर.एन. ढोके ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि समूह ने खालिस्तानी विचारधारा और कट्टरपंथी सिख संगठनों का विरोध करने वालों और इनके खिलाफ लिखने वालों पर हमला करने की योजना बनाई थी।

गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के तार कथित तौर पर सुरिंदर सिंह बब्बर से जुड़े हैं और इन्हें सुरिंदर सिंह ही धन मुहैया कराता था।

ढोके ने कहा कि सुरिंदर सिंह बब्बर संगठन के सदस्यों को पैसा और हथियार मुहैया करा रहा था। वह लंदन में रह रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493