लुफ्थांसा की फ्रैंकफर्ट-मुंबई की उड़ान में भारतीय यात्री की मौत

मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्रैंकफर्ट से मुंबई की उड़ान में सवार एक भारतीय यात्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्रैंकफर्ट से मुंबई की उड़ान में सवार एक भारतीय यात्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यात्री की पहचान चरणजीत सिंह आनंद के रूप में हुई है। उनकी उम्र 60 के मध्य बताई जा रही है। उड़ान संख्या एलएच-756 में उनका निधन हो गया, जो देर रात 1.20 बजे यहां उतरी।

एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा, “लुफ्थांसा इस बात की पुष्टि कर सकता है कि फ्रैंकफर्ट से मुंबई की उड़ान संख्या एलएच 756 में सवार एक यात्री को दिल का दौरा पड़ा। हमारी संवेदनाएं यात्री के परिवार के साथ हैं।”

आनंद के शव को परीक्षण के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है और उसे परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा।

एयरलाइंस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि क्या यात्री अकेले यात्रा कर रहा था, क्या उसका इस बीमारी से संबंधित कोई पुराना मेडिकल इतिहास था या वह किस जगह का रहने वाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493