लेख टंडन 86 की उम्र में करेंगे टीवी पर अभिनय

मुंबई, 29 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में ‘स्वदेश’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता लेख टंडन 86 की उम्र टेलीविजन पर पदार्पण करने जा रहे हैं। दरअसल, लेख टंडन लोकप्रिय धारावाहिक ‘सुमित संभाल लेगा’ के आगामी प्रकरण में नजर आएंगे।

सुपरस्टार शाहरुख खान की खोज का श्रेय टंडन को दिया जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने पहले टेलीविजन धारावाहिक ‘दिल दरिया’ में शाहरुख को मौका दिया। उन्होंने ‘प्रोफेसर’, ‘आम्रपाली’ और ‘खुदा कसम’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

टेलीविजन धारावाहिक में टंडन ताऊ की भूमिका निभा रहे हैं, जो बहुत ही प्यारे और मजेदार किस्म के व्यक्ति हैं।

टंडन ने अपने बयान में कहा, “धारावाहिक ‘सुमित संभाल लेगा’ में मेरा किरदार बहुत दिलचस्प है। मेरा किरदार ‘हैप्पी ताऊ’ का है।”

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में उनके अलावा सतीश कौशिक, नमित दास, विक्रम कोचर, भारती आचरेकर और मानसी पारेख गोयल भी प्रमुख भूमिका में है।

वहीं डॉली (भारती) और जसबीर वालिया (सतीश) की शादी की 40वीं सालगिरह के मौके पर टंडन का प्रवेश होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493