लेडी गागा ने दी गायक डेविड को श्रद्धाजंलि

लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका लेडी गागा ने 58वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड समारोह में दिवंगत गायक डेविड बॉवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गागा ने उनके सफलतम गानों पर प्रस्तुति दी।

मंच पर प्रस्तुति देने के लिए उतरी गागा ने डेविड की तरह ही मेकअप कर रखा था। चमकीले लाल बाल और एक विस्तृत सफेद पोशाक पहनकर गाना ने ‘स्पेस ओडिटी’, ‘चेंजेस’, ‘जिगी स्टारडस्ट’ ‘रेबल-रेबल’ जैसे डेविड के सबसे यादगार गीतों को गाया।

इस साल का ग्रैमी अवार्ड समारोह सोमवार को स्टेप्ल्स सेंटर में आयोजित हुआ था।

डेविड पिछले माह अपने जन्मदिन से दो दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गए थे।

गागा की प्रस्तुति के अंत में डेविड की एक तस्वीर को गागा के पीछे स्क्रीन पर दिखाया गया था।

गागा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रस्तुति से पहले मेकअप और डेविड की एल्बम का गीत ‘ब्लैकस्टार’ सुनते हुए एक भावात्मक वीडियो भी साझा किया था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह दुनिया आपसे प्यार करती है डेविड।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493