पंजाब उपचुनाव में अकाली दल के उम्मीदवार को बढ़त(लीड-1)

चंडीगढ़, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब में मंगलवार को खडूर साहिब विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के 13 चरण पूरे होने के बाद सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार 54,000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। इसमें अकाली दल के उम्मीदवार रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं।

ब्रह्मपुरा 54,000 से ज्यादा वोटों से आगे हैं।

1.87 लाख मतदाताओं में से 58 फीसदी ने उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने के बीच 13 फरवरी को उपचुनाव कराया गया। इन दोनों दलों के उपचुनाव से बाहर होने के चलते अकाली दल के लिए यह एकतरफा मुकाबला है।

खडूर साहिब विधानसभा सीट अक्टूबर 2015 में कांग्रेस विधायक रमनजीत सिह सिक्की के इस्तीफा देने के बाद से खाली है। सिक्की ने पिछले साल पंजाब में सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के कथित अपमान की घटना के बाद इस्तीफा दे दिया था।

खडूर साहिब विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने वाला उम्मीदवार केवल एक साल तक विधायक रह पाएगा, क्योंकि पंजाब में 117 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव फरवरी, 2017 में होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493