लेप्चा ने दिखाई जेके टायर हिमालयन रैली को हरी झंडी

सिलिगुड़ी, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की पहली और एकमात्र त्रि-देशीय और अंतर्राष्ट्रीय टीएसटी (टाइम, स्पीड एंड डिस्टेंस) बिस्वा बंगला जेके टायर हिमालयन रैली को शनिवार को यहां भव्य समारोह के बीच रवाना किया गया।

पांच दिवसीय इस रैली में देश के सौ शीर्ष ड्राइवर एक दूसरे से होड़ करते दिखेंगे।

रैली को देश की एकमात्र सेवारत महिला पुलिस आयुक्त सिलिगुड़ी की चिलिंग एस लेप्चा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में मोटर स्पोटर्स प्रेमी भी उपस्थित थे। पुलिस बैंड ने भी खूब समां बांधा।

हालांकि 1250 किमी की दूरी तय करने वाली यह रैली रविवार से शुरू होगी, जोकि मेजबान भारत के अलावा भूटान और नेपाल से होकर गुजरेगी। रविवार को रैली सिलिगुड़ी से शुरू होकर उसके राजसी पहाड़ों को क्रास करती हुए भूटान के बॉर्डर पर पहुंचेगी।

पहले चरण में यह रैली 337 किलोमीटर का सफर तय कर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचेगी। उसके बाद यह जांबाज ड्राइवर अपने अगले सफर के लिए निकल पड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493