बिहार में संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

गया, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के नीमचक बथानी गांव से झारखंड और बिहार पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस पर झारखंड के हजारीबाग में वर्ष 2002 में एक आतंकी घटना में शामिल होने का आरोप है।

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने शनिवार को बताया कि झारखंड और बिहार पुलिस तथा आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की एक संयुक्त टीम ने नीमचक बथानी गांव के एक घर में छापा मार कर एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मोहम्मद सरवर के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि सरवर पर वर्ष 2002 में हजारीबाग के खीरगांव क्षेत्र में एक आतंकवादी घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सरवर वर्ष 2002 में ही कोलकता के जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित अमेरिकन सेंटर के बाहर पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना में भी संदिग्ध है। इस हमले में छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

मलिक ने कहा कि सरवर को गिरफ्तार करने के बाद झारखंड पुलिस उसे अपने साथ हजारीबाग ले गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493