जयपुर : कैंसर सम्मेलन में 100 शोधपत्र पेश

जयपुर, 25 फरवरी (आईएएनएस)। सिर व गले के कैंसर पर यहां आयोजित इंडो-ग्लोबल समिट के दूसरे दिन शनिवार को 100 शोधपत्र पढ़े गए, जिसमें से 10 से अधिक शोधपत्र विदेशी विशेषज्ञों ने पढ़े।

सम्मेलन के आयोजन से जुड़े डॉ. पवन सिंघल ने कहा कि 100 से अधिक शोध पत्र पढ़े गए, जिनमें 10 से अधिक शोधपत्र विदेशों से थे।

भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय द्वारा आयोजित ‘इंडो-ग्लोबल समिट ऑन हैड एंड नेक ऑनकोलोजी कान्फ्रेंस 2017’ के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने कैंसर सर्जरी की विशेष तकनीक पर अपने अनुभव साझा किए। कोचीन के डॉ. राजागोपाल ने कैन्सर विशेषज्ञों से कहा कि मॉर्फिन दवा कैन्सर में दर्द दूर करने में काफी कारगर है।

डॉ. प्रफुल्ल देसाई ने विज्ञान, मेडिसिन एवं तकनीक का समायोजन कर कैंसर में उसके योगदान की जानकारी दी। लन्दन से आए डॉ. जोना पोलेक, डॉ. पीटर्स, डॉ. भागवत माथुर ने कैंसर की जटिल सर्जरी को प्लास्टिक सर्जरी द्वारा दुरुस्त किए जाने के विषय पर प्रकाश डाला।

मुम्बई के डॉ. पुर्वीस पारीख ने कीमोथैरेपी एवं इम्यूनोथैरेपी पर विशेष व्याख्यान के दौरान इस नई दवाओं से लम्बे समय तक बीमारी नियंत्रित करने के संबंध में जानकारी दी। डॉ. तेज प्रकाश सोनी ने कहा कि आम आदमी में कैन्सर की जागरूकता अति आवश्यक है।

भारत में वर्तमान में उपलब्ध कैंसर सुविधा काफी कम है एवं अधिकांश बड़े शहरों में सीमित है। ग्रामीण रोगियों को कैंसर सुविधा मुहैया कराने के विषय पर सम्मेलन में चर्चा हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493