समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एन अल-हिलवेह फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर के निकट विस्फोट में फतही जैदान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
जैदान मिह मिह शिविर में फतह समूह के सुरक्षा अधिकारी थे।
लेबनान में संयुक्त फिलिस्तीन सुरक्षा बल के प्रमुख मेजर जनरल मोनिर अल-मकदाह ने एलबीसीआई टेलीविजन से कहा कि विस्फोट से पहले जैदान ने मिह मिह में एक बैठक में शिरकत की थी, जिसमें उन्होंने शिविर में सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी।
लेबनान में लगभग चार लाख फिलिस्तीनी रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath