उत्तराखंड के वरिष्ठ सपा नेता विनोद बड़थ्वाल का निधन

मुलायम ने कहा कि बड़थ्वाल पार्टी के प्रतिबद्ध नेता थे। उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है। उन्होंने पार्टी के आंदोलनों में सक्रिय रहकर जेल यातनाएं भी सही थीं।

बड़थ्वाल के निधन पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पार्टी का झंडा झुका दिया गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी अंत्येष्टि में शामिल होने हरिद्वार रवाना हुए।

बड़थ्वाल के पार्थिव शरीर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष/मुख्यमंत्री की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विनोद बड़थ्वाल छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े थे। वह उत्तराखंड के अग्रिम पंक्ति के नेता थे। वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष तथा उ.प्र. निर्यात निगम के (राज्यमंत्री) अध्यक्ष रह चुके थे।

उत्तराखंड के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इन दिनों वह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की परिसंपत्तियों के निर्धारण में समन्वय का कार्य देख रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493