लेबर कॉन्ट्रेक्टर धीरेंद्र भाटी को मजदूरों के बीच रकम बांटनी थी। उन्होंने ओबीसी बैंक से 15 लाख रुपये निकाले थे और कैलाश अस्पताल गोलचक्कर पर सुपरवाइजर को बुलाया था।
सुपरवाइजर के पहुंचते ही धीरेंद्र जैसे ही अपनी फॉच्यूनर से बाहर निकले, तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश घटनास्थल पर आ धमके और धीरेंद्र को गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। धीरेंद्र भाटी धार्मिक रामलीला कमिटी के प्रवक्ता भी हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath