लेमर ओडोम पर लग सकता है नशाखोरी का आरोप

लॉस एंजेलिस, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बास्केटबॉल खिलाड़ी लेमर ओडोम पर पिछले महीने नशाखोरी के बाद नेवादा के एक वेश्यालय में बेहोश पाए जाने के कारण नशे के सेवन का आरोप लगाया जा सकता है।

मिरर डॉट को डॉट यूके की रपट के मुताबिक, लास वेगास के एक अस्पताल में ओडोम की रक्त जांच कराई गई थी और जिला अटॉर्नी उस पर नशीले पदार्थ के सेवन के लिए अभियोग चलाने के बारे में विचार कर रहे हैं।

एनवाईई काउंटी जिला अटॉर्नी एंजेला बेलो ने एक बयान में कहा, “एनवाईई काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने एनवाईई काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय को लेमर ओडोम के खिलाफ नशीले पदार्थ के प्रभाव में होने या उसका प्रयोग करने के लिए अभियोग चलाने के अनुरोध की पुन: समीक्षा करने को कहा है।”

बेलो ने कहा, “जिला अटॉर्नी कार्यालय को उस अनुरोध की सही प्रकार से पुन: समीक्षा करने में समय लगेगा।”

इसी बीच ओडोम पहले से बेहतर हैं।

उनकी पत्नी ख्लो कर्दाशियन ने कहा, “लेमर पहले से बेहतर हैं और इस समय वह जीवित रहने के लिए किसी भी मशीन पर निर्भर नहीं हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493