बंगाली अभिनेत्री ने पलाश सेन को किया प्रपोज

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। गायक-अभिनेता पलाश सेन तब हैरान रह गए, जब बंगाली अभिनेत्री रिताभरी चक्रवर्ती ने रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ पर उन्हें सभी दर्शकों के सामने प्रपोज किया।

रिताभरी चक्रवर्ती ने आईएएनएस से कहा, “मैं आमतौर पर प्रमोशन्स और पार्टियों से दूर रहती हूं, क्योंकि मैं इस तरह की नहीं हूं, लेकिन मैं ‘सा रे गा मा पा’ के लिए विशेष रूप से तैयार हुई क्योंकि मैं बचपन से पलाश सेन को पसंद करती हूं। शो में उन्होंने मेरे लिए ‘मायरी’ गाया और यह बहुत प्यारा पल था।”

उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें सबके सामने ‘आई लव यू’ कहा। उन्होंने मेरे लिए गीत गाया। उन्होंने छह गीत गाए और मैंने डांस किया और वे सभी गीत उन्होंने मेरे लिए बड़े प्यार से गाए।”

रिताभरी ने कहा कि पलाश ने रोमांटिक गीत ‘एक लड़की भीगी भीगी सी’ सहित रोमांटिक गीत गाए।

उन्होंने ‘देखा ना हाय रे सोचा ना’ गीत गाया और जब गीत का ‘कदमो पे तेरे’ हिस्सा आया तो वह घुठनों पर झुक गए और वह भी झुक गईं और उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाया, उन्होंने कहा, “यह फिल्मी लग सकता है, लेकिन क्या आप मुझसे शादी करोगे? और उन्होंने कहा, अगले छह जन्म तुम्हारे नाम।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493