लेस्टर सिटी से जुड़े गोलकीपर वॉर्ड

लेस्टर (इंग्लैंड), 21 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब लेस्टर सिटी ने गोलकीपर डैनी वॉर्ड को लिवरपूल से अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

बीबीसी के अनुसार, लिवरपूल ने हाल में इटली की क्लब एस रोमा से ब्राजील के गोलकीपर एलिसन बेकर को रिकॉर्ड 6.68 करोड़ पाउंड की ट्रांसफर फीस पर अपनी टीम में शामिल किया।

वॉर्ड ने लेस्टर के साथ चार साल का करार किया है। 25 वर्षीय गोलकीपर ने वेल्स के लिए चार अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जबकि वह लिवरपूल के लिए केवल तीन मैच ही खेल पाए।

उन्होंने कहा, “मैं यहां अपने खेल का विकास करने आया हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे सफलता मिलेगी।”

वॉर्ड इस सीजन लेस्टर सिटी में शामिल हुए चौथे खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493