लेह में 130 पर्यटक सुरक्षित बाहर निकाले गए

श्रीनगर, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लेह जिले में बुधवार रात लेह-मनाली मार्ग अवरुद्ध होने से वहीं फंसे रह गए 130 पर्यटकों को अधिकारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

पुलिस ने गुरुवार को श्रीनगर में कहा, “पुलिस और जिला प्रशासन ने एक पुलिया बहने और कई जगह भूस्खलन होने से लेह-मनाली मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वहां फंसे 130 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।”

पुलिस ने बताया, “पर्यटकों ने बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर की दूरी तय की। जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई बसों में पुलिस उन्हें सुरक्षित जगह ले गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493