लेह हिमस्खलन : छठा शव बरामद

श्रीनगर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। राहत और बचाव कर्मियों ने शनिवार को लद्दाख के लेह जिले में हिमस्खलन में फंसे छठे नागरिक का शव बाहर निकाल लिया है।

सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) ने कहा कि हिमस्खलन शुक्रवार को उस समय हुआ, जब 10 लोग एक ट्रक पर सवार होकर खारडुंग ला दर्रे से सुबह लगभग सात बजे गुजर रहे थे। इसमें 10 लोग दब गए थे। पांच शवों को उसी दिन निकाल लिया गया था।

बीआरओ के एक अधिकारी ने कहा, “हमने छठे नागरिक का शव बरामद कर लिया है, जो कल खारदुंग ला के पास हिमस्खलन की चपेट में आकर दब गया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493