लेह : हिमस्खलन में फंसे 4 लोगों के शव बरामद (लीड-1)

श्रीनगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। लद्दाख के लेह जिले में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आए 10 लोगों में से चार लोगों के शव मलबे से बरामद किए गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि बचाव दल ने खारदोंग ला दर्रा के पास से शवों को बरामद किया।

पुलिस, सीमा सड़क संगठन और जम्मू एवं कश्मीर आपदा प्रबधंन बल फंसे सभी की बरामदगी तक बचाव कार्य जारी रखेंगे।

मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम का परामर्श जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने गुरुवार को हिमस्खलन को लेकर हाई अलर्ट जारी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493