लैम चेंग एचकेएसएआर की मुख्य कार्यकारी नियुक्त

प्रधानमंत्री ली केकियांग ने बैठक की अध्यक्षता के दौरान लैम की नियुक्ति के लिए स्टेट काउंसिल के आदेशपत्र पर हस्ताक्षर कर दिए।

लैम ने एचकेएसएआर के मुख्य कार्यकारी के पद के लिए चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्हें 11,63 में से 777 वोट मिले थे। यह चुनाव एचकेएसएआर के बुनियादी कानून के अनुरूप कराए गए थे।

ली ने कहा कि नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थाई समिति और एचकेएसएआर के संबद्ध कानूनों के तहत फैसले लिए गए। इसमें खुले, उचित एवं निष्पक्ष न्याय के सिद्धांत का पता चलता है।

ली ने कहा कि इन नतीजों से पता चलता है कि हांगकांग समाज को लैम पर विश्वास और उम्मीदें हैं। ली ने कहा, “केंद्र सरकार एक देश, दो प्रणाली के सिद्धांत को पूर्ण एवं उचित तरीके से लागू करना जारी रखेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493