लॉबिंग से मिलते हैं पद्म पुरस्कार : रामदेव

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। योग गुरु बाबा रामदेव ने पद्म पुरस्कारों पर एक विवादित बयान दिया है। रामदेव ने शनिवार को यह कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया कि पद्म पुरस्कारों के लिए लॉबिंग किसी से छिपी हुई नहीं है और जिन लोगों की राजनेताओं से सांठ-गांठ हैं, उन्हें ये पुरस्कार मिल जाते हैं।

रामदेव ने कहा कि राजनीतिक रूप से रसूखदार लोगों को ये पुरस्कार मिलते हैं।

रामदेव ने आयोजन से अलग कहा, “सभी जानते हैं कि पद्मभूषण से पद्मश्री तक ये सभी पुरस्कार लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं, लेकिन लोग इन पुरस्कारों को लेने के लिए लॉबिंग भी करते हैं।”

इस साल की शुरुआत में रामदेव को पद्म पुरस्कार दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह के पद्म पुरस्कार स्वीकारने से इंकार कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493