कोलकाता, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। लॉरी द्वारा एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से शनिवार देर रात दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना उत्तरी कोलकाता के सोवा बाजार मेट्रो स्टेशन के पास हुई।
बारतोला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, “देर रात लगभग 12 बजकर 10 मिनट पर बाइक पर सवार तीन लोगों को लॉरी ने टक्कर मार दी। दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।”
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और शराब के नशे में भी थे। घायल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।
लॉरी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath