‘लॉस्ट इन हांगकांग’ चीन की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म

फिल्म ने रविवार तक 1.33 अरब युआन (20.95 करोड़ डॉलर) की कमाई कर ली है।

फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी और 2012 में आई फिल्म ‘लॉस्ट इन थाईलैंड’ की सीक्वल है। इससे पहले सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड ‘लॉस्ट इन थाईलैंड’ के नाम ही था, जिसने 1.27 अरब युआन की कमाई की थी।

‘लॉस्ट इन हांगकांग’ एक प्रौढ़ व्यक्ति और उसके परिवार की कहानी है, जो हांगकांग की यात्रा करने निकले हैं। मुख्य किरदार ने परिवार के साथ इस यात्रा के दौरान अपनी स्कूल के समय की महिला मित्र से मिलने की गुप्त योजना बनाई हुई है, लेकिन उसकी इस योजना के कारण भारी गड़बड़ियां पैदा हो जाती हैं और फिल्म रोमांचक मोड़ ले लेती है।

फिल्म के निर्देशक शू झेंग ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493