दिल्ली में डेंगू के 7606 मामले

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में तीन अक्टूबर तक डेंगू के कुल 7,606 मामले दर्ज किए गए हैं। पांच वर्षो का यह सर्वाधिक आकड़ा है। इस बीमारी से अब तक 25 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में तीन अक्टूबर तक डेंगू के कुल 7,606 मामले दर्ज किए गए हैं। पांच वर्षो का यह सर्वाधिक आकड़ा है। इस बीमारी से अब तक 25 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

अस्पतालों की ओर से मिली अनधिकारिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या 80 पार कर गई है। ताजा मौत सफदरजंग अस्पताल में रविवार शाम उत्तर प्रदेश के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई है।

दिल्ली के तीन नगर निगमों की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले इलाकों में सर्वाधिक 1,960 मामले, उसके बाद उत्तर दिल्ली नगर निगम में 1,923 मामले और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सबसे कम 1,011 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले सप्ताह के दौरान दिल्ली में डेंगू के 1,624 मामले सामने आए।

नगर निगम के अनुसार, दिल्ली के बाहर से आए 1,036 लोगों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।

पिछले चार वर्षो में डेंगू के मामले अपेक्षाकृत कम थे। वर्ष 2011 में 1,131 मामले, 2012 में 2093 मामले, 2013 में 5,574 मामले और 2014 में 995 मामले दर्ज किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493