‘लॉस्ट’ स्टार मैगी ग्रेस ने प्रेमी संग की सगाई

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। ‘लॉस्ट’ स्टार मैगी ग्रेस ने अपने प्रेमी ब्रेंट बुशनेल के साथ सगाई कर ली है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक नौका से अपनी और अपने प्रेमी की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मजबूत और मधुर संगीत गाया जा रहा है।”

33 वर्षीय मैगी ग्रेस ने यहां वुमेंस मार्च से जनवरी में बुशनेल की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वाट अ मैन।”

बुशनेल टू बीट सरकस इंजीनियरिंग एंटरटेंमेंट कंपनी के संस्थापक हैं।

‘टेकन’ स्टार ने इससे पहले फरवरी 2015 में मैथ्यु कूके के साथ सगाई की थी। उन्होंने फरवरी 2016 में अलगाव की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493