Tuesday , 30 April 2024

Home » भारत » तमिलनाडु संकट के लिए केंद्र जिम्मेदार : कांग्रेस

तमिलनाडु संकट के लिए केंद्र जिम्मेदार : कांग्रेस

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर राज्य में एआईएडीएमके सरकार को गिराने के लिए राज्यपाल सी.वी. राव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “एआईएडीएमके कांग्रेस की भी राजनीतिक विरोधी पार्टी है, लेकिन जनादेश को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोई भी राज्यपाल को कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर राज्य सरकार को नहीं गिरा सकता।”

सुरजेवाला ने कहा, “यह एक बेहद गंभीर मुद्दा है। अगर नरेंद्र मोदी सरकार यही करती रही तो संविधान का महत्व और देश का कानून खतरे में पड़ जाएगा।”

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल राव पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्देश पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

सिंह ने ट्वीट कर कहा, “तमिलनाडु में राजनीतिक घमासान मचा है और राज्यपाल अनुपस्थित हैं। क्या वह अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं?”

राव महाराष्ट्र और तमिलनाडु दोनों राज्यों के राज्यपाल हैं।

कांग्रेस की टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब एआईडीएमके के भीतर ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला के बीच घमासान मचा है।

तमिलनाडु संकट के लिए केंद्र जिम्मेदार : कांग्रेस Reviewed by on . नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर राज्य में एआईएडीएमके सरकार को गिराने के लिए राज्यपाल सी.वी. राव का इस्तेमाल करने का आरोप लगा नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर राज्य में एआईएडीएमके सरकार को गिराने के लिए राज्यपाल सी.वी. राव का इस्तेमाल करने का आरोप लगा Rating:
scroll to top